फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दोमेल से लेकर सलाथिया चौक तक धार रोड का शुरू हुआ विस्तारीकरण

Tue, 14 Jan 2025 01:25 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
सला​थिया चौक पर काम करती ग्रेफ विभाग की मशीनरी। संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
- जाम, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग की समस्या से मिलेगी निजात
विज्ञापन

- मॉडल रोड के रूप में होगा विकसित, सजावटी लाइटें बढ़ाएंगी शहर की शोभा
उधमपुर। शहर के बीचोबीच शहीद पुलिस स्मारक स्थल दोमेल से लेकर सलाथिया चौक तक धार रोड को माॅडल रोड के रूप में विकसित करने का काम उधमपुर प्रशासन ने सोमवार से शुरू कर दिया है। पहले चरण में इस परियोजना को मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। दूसरे चरण में सलाथिया चौक से लेकर वीनस चौक तक अप्रैल में काम शुरू होगा।
सोमवार को बीआरओ की टीम अपने कर्मियों व मशीनों के साथ सलाथिया चौक पहुंची और निर्माण कार्य का शिलान्यास किया है। निर्माण कार्य के दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण को बढ़ावा दे रहे व्यापारियों, अवैध पार्किंग को दूर करने और धार रोड पर फैली अव्यवस्था को भी दुरुस्त किए गए। पहलेे चरण में ग्रेफ और जिला प्रशासन की ओर से परियोजना पर 60 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। संबंधित विभाग से जुड़े कार्यों की लागत अलग से है।
विज्ञापन

कारोबार और यातायात के मद्देनजर काफी अहम
लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबा स्ट्रैच शहर की मुख्य आबादी से लगता है। जिला अस्पताल, पोस्ट ऑफिस, बीआरटीएफ कैंपस, जिला प्रशासनिक कार्यालय, कोर्ट, तहसील कार्यालय, कई बैंकाें सहित बड़ी-बड़ी कारोबारी गतिविधियां भी इस रोड से जुड़ी हुई हैं। खासकर सांबा, कठुआ, लखनपुर के रास्ते पंजाब और हिमाचल प्रदेश को श्रीनगर के साथ-साथ उधमपुर शहर से जोड़ने वाला मुख्य वैकल्पिक मार्ग होने की वजह से काफी अहमियत रखता है। पहले चरण में प्रशासन की ओर से दोमेल से लेकर सलाथिया चौक तक इसका विस्तारीकरण किया जा रहा है, जबकि सलाथिया चौक से वीनस चौक तक जुड़े स्ट्रैच का काम दूसरे चरण में में शुरू किया जाएगा।
शिफ्ट होगी बिजली, पानी की सप्लाई लाइन
जिला प्रशासन के मुताबिक दोमेल से लेकर सलाथिया चौक से होते हए वीनस चौक तक धार रोड को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। परियोजना को अमल मेें लाने के लिए संबंधित विभाग को भी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। खासकर इस स्ट्रैच में पड़ने वाली वाटर सप्लाई लाइन और बिजली आपूर्ति से जुड़े खभे, ट्रांसफार्मर्स आदि को भी स्थानांतरित किया जाएगा। सड़क को चौड़ा करने के लिए पूरी सड़क पर फुटपाथ तक तारकोल बिछाई जाएगी। सड़क किनारे सजावटी लाइटों को लगाने के साथ सोलर लाइटों को भी व्यवस्थित किया जाएगा। इससे शहर की खूबसूरती भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

डंपिंग प्वाइंट पर गंदगी की समस्या से मिलेगी निजात
सबसे अहम बात है कि इस रोेड पर डंपिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। इनमें दोमेल, सुभाष नगर, आदर्श काॅलोनी मोड़, सलाथिया चौक, पोस्ट ऑफिस और कई अन्य स्थानों पर शहर के कचरे व गंदगी का ढेर लगा रहता है और शहर की शोभा पर ग्रहण लगा रहे हैं। प्रशासन की ओर से इस परियोजना में उचित कूड़ा प्रबंधन को भी शामिल किया गया है।
पहले चरण में दोमेल से सलाथिया चौक को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में सलाथिया चौक से दूसरी ओर काम शुरू होगा।
सलोनी राय, डीसी उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें