प्रथम स्थान हासिल करने वाले उधमपुर के कराटे खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : udhampur
जिला उधमपुर के 80 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा
उधमपुर। कराटे एसोसिएशन जिला उधमपुर के बच्चों ने छठी यूटी कराटे चैंपियनशिप में लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान हासिल किया। इसमें जिला उधमपुर के 80 से अधिक बच्चों ने भाग लिया था।
सोमवार को आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसएचओ उधमपुर रघुवीर चौधरी के साथ जिला उधमपुर कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह खालसा, महासचिव राकेश भारद्वाज, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा और चेयरमैन मनीष फड़िया ने बच्चों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट के दौरान बच्चों ने 31 स्वर्ण पदक, 18 रजत पदक और 19 कांस्य पदक हासिल किए। अतिथिगणों ने कहा कि इस चैंपियनशिप में विजेता बच्चे आगामी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेंगे और जिला उधमपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे। कराटे एसोसिएशन जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष शिहान अंबेडकर गुप्ता का भी धन्यवाद किया। इस अवसर पर शिव मंदिर कमेटी हाउसिंग कॉलोनी के पदाधिकारी एसोसिएशन के मुख्य कोच मनीष कुमार सैनी, रेफरी मीनाक्षी रैना, वंश सम्स्याल, रोहित रामोत्रा व विजेंद्र जंबल उपस्थित थे।
फोटो सहित