फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शहर में बढ़े कुत्तों के काटने के मामले, रोजाना जीएमसी में आ रहे 20 केस

विज्ञापन
उधमपुर के जीएमसी में कुत्ते के काटने पर महिला को वैक्सीन लगाती स्वास्थ कर्मचारी।
विज्ञापन
खास खबर का लोगो लगाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर में आवारा कुत्तों के आतंक से लोग सहमे हुए हैं। कुत्तों के काटने के रोजाना औसतन 20 मामले सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में आ रहे हैं। हालांकि जीएमसी में लोगों के उपचार के लिए वैक्सीन और सिरम काफी मात्रा में उपलब्ध है। अस्पताल में मरीजों को निशुल्क वैक्सीन लगाई जाती है।
पिछले डेढ़ साल में आवारा कुत्तों के काटने के मामलों की संख्या देखें तो 2024 में जीएमसी में 2417 केस आए थे। जिसमें से 691 लोगों को कुत्तों की ओर से गंभीर रूप से काटा गया था। वहीं, 2025 में जनवरी से लेकर मार्च तक 741 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें 170 मामले गंभीर रूप से काटने के हैं। गौरतलब है कि कुत्ते के काटे जाने वाले लोगों को अस्पताल में दो प्रकार की निशुल्क वैक्सीन लगाई जाती है। गंभीर रूप से काटे जाने वाले लोगों को डाॅक्टर की ओर से सिरम वैक्सीन लगाई जाती है जबकि कुत्ते के सिर्फ दांत लगे हों और खून न निकला हो उसे एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए जाते हैं।
विज्ञापन



बाजार जा रही थीं कुत्तों ने हमला कर दिया : बिमला देवी, रानी देवी
दिन-ब-दिन शहर में बढ़ रही आवारा कुत्तों की संख्या के चलते शहरवासी काफी परेशान हैं। रोजाना अस्पताल में आवारा कुत्तों का शिकार लोग पहुंचे रहे हैं। लोगों में नगर परिषद की ओर से कुत्तों को पकड़ने व उनकी बढ़ती संख्या पर अंकुश लगाने के लिए कोई अभियान न चलाए जाने से काफी रोष है। अस्पताल में वैक्सीन लगाने के लिए आई महिला बिमला देवी, रानी देवी का कहना था कि वह किसी काम के सिलसिले में सैलां तालाब बाजार की ओर जा रही थी। तभी अचानक कुत्ते ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। संतोख कुमार का कहना था कि बीती रात वह काम से घर लौट रहे थे कि अचानक घर के पास ही झुंड बनाकर बैठे कुत्तों ने उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके चलते वह वैक्सीन लगाने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं।
पानी से जख्मी धोने के बाद अस्पताल से करवाएं उपचार
इस संदर्भ में डॉ.गुरमीत कौर व डाॅ. अनुराधा ने बताया कि जब भी किसी व्यक्ति को कुत्ता काटे तो उसे पहले 15 मिनट तक नल खोलकर जख्मी को साबुन से धोना चाहिए। इसके बाद फौरन अस्पताल पहुंचकर उपचार करवाना चाहिए। कुत्ते के काटने से शिकार हुए लोगों को दो प्रकार की वैक्सीन लगाई जाती है क्योंकि इसमें भी श्रेणी होती है। पहली श्रेणी जिसमें कुत्ते के मामूली रूप से दांत लगे हों तो उसे टीशु कल्चर वैकसीन के तीन इंजेक्शन लगाए जाते हैं जबकि गंभीर रूप से काटे जाने पर उस व्यक्ति को एंटी रैबीज सिरम वैक्सीन एक ही बार लगाई जाती है।
विज्ञापन


कोट
परिषद की ओर से शहर में बढ़ रही आवारा कुत्तों की संख्या पर अंकुश लगाने के लिए शहर में जगह का चयन किया जा रहा है।चयन होेेने के बाद परिषद की ओर सेे शेड बनाए जाएंगे। परिषद की ओर से किसी कंपनी को शहर में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़ने का काम सौंपा जाएगा।
-राजेंद्र ढींगरा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें