फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामबन पुलिस के साइबर सेल ने 40 मोबाइल ढूंढकर मालिकों को सौंपे

विज्ञापन
साइबर सेल की ओर से बरामद किए गए मोबाइल उनके मालिकों को सौंपते एसएसपी।  - फोटो : kathua
विज्ञापन
रामबन। रामबन पुलिस ने 40 खोए हुए मोबाइल खोजकर उनके मालिकों को सौंपे हैं। पुलिस के अनुसार रामबन पुलिस के साइबर सेल को मोबाइल फोन खोने के बारे में कई शिकायतें मिली थीं।
विज्ञापन

एसएसपी रामबन कुलबीर सिंह ने बताया कि काफी प्रयासों के बाद साइबर सेल ने सीईआईआर पोर्टल की तकनीकी मदद से देश के विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, बिहार आदि से 40 खोए हुए मोबाइल बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 6,50,000 रुपये है। एसएसपी ने वीरवार को यह मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंप दिए। एसएसपी रामबन ने आम जनता से अपील की कि वे अपने मोबाइल का पूरा ध्यान रखें क्योंकि उनमें व्यक्तिगत डेटा होता है और मोबाइल फोन के दुरुपयोग की पूरी संभावना होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें