फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डोडा में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। जिले के एक 28 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर अपने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। रविंदर कटोच ने पिता जोगिंदर कुमार जो एक गार्ड हैं, की लाइसेंसी राइफल से शुक्रवार की शाम को हुम्बल गांव में अपनी जान ले ली। डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस अजय आनंद ने कहा कि जांच शुरू कर दी है। इस तरह का चरम कदम उठाने के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है। संवाद
विज्ञापन

रामबन जिले में दो हादसों में दो की मौत

रामबन। जिले के बनिहाल और रामसू इलाके में दुर्घटनावश गिरने से दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की रविवार को मौत हो गई। पहली घटना में बनिहाल के चपनारी इलाके में 27 वर्षीय सज्जाद अहमद नाइक की एक पहाड़ी से फिसलकर गहरी खाई में गिरने से माैत हो गई। दूसरी घटना में रामसू के सरबागनी इलाके में 43 वर्षीय मोहम्मद इकबाल एक मस्जिद की मरम्मत करते छत से गिर गया। अस्पताल में उसकी माैत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें