फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट के मामले में जम्मू से भेदभाव : मनकोटिया

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। प्रदेश प्रशासन पर कोरोना के हालात पर काबू पाने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए उधमपुर के पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने चिंता जताई है। इसके साथ ही उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट मामले में जम्मू संभाग के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शनिवार को प्रेसवार्ता में कहा कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर की बीच एक लंबा समय था। अगर समय रहते काम होता तो लोगों को जान नहीं गंवानी पड़ती और न ही इलाज के लिए लोगों को ठोकरें खानी पड़तीं। पीएम केयर फंड में देश की जनता ने करोड़ों रुपये दान दिए हैं। जिससे खरीदे गए वेंटिलेटर, ऑक्सीजन प्लांट आदि एक साल से प्रदेश के अस्पतालों में शोपीस बने हुए हैं। भाजपा सरकार को इसका जवाब देना होगा।
कहा कि प्रदेश प्रशासन के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में 47 ऑक्सीजन प्लांट चल रहे हैं। जिसमें से कश्मीर में 34, जम्मू संभाग में सिर्फ 12 और नारायणा में एक ऑक्सीजन प्लांट कार्यात्मक हैं। यही वजह है कि जम्मू संभाग में कोरोना संक्रमण से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई हैं। भाजपा सरकार को जम्मू के साथ भेदभाव दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने 108 नंबर पर एबुलेंस समय पर नहीं आने पर भी सवाल उठाए। घरों में क्वारंटीन मरीजों को ऑक्सीमीटर और दवाई की किट देने की घोषणाएं तो हुई हैं, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हुआ है। उन्होंने लोगों से कहा कि डोगरा क्रांति दल दिन रात सेवा कार्य कर रही है। किसी भी इंसान को कोई भी जरूरत हो, तो सेवा का मौका दें। मनकोटिया ने लोगों को एसओपी का पालन करने की गुजारिश करते हुए कहा कि सरकार पर भरोसा कम और अपने आप को खुद बचाने की कोशिश ज्यादा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें