रामबन। डीआईजी डोडा किश्तवाड़ रामबन रेंज उदय भास्कर बिल्ला द्वारा जिला पुलिस लाइन रामबन में पुलिसकर्मियों का दरबार लगाया गया। इसमें जिला के सभी पुलिस अधिकारी और पुलिस जवान शामिल हुए।
डीआईजी ने जवानों और अधिकारियों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को धैर्यपूर्वक सुनने के बाद सभी मुद्दों को जल्द से जल्द हल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि स्थानांतरण पदोन्नति और पुरस्कार आदि से संबंधित मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। इस अवसर पर डीआईजी ने कोविड महामारी को फैलने से रोकने में रामबन पुलिस की भूमिका की सराहना की और सभी जवानों से एसओपी नियमों का पालन करते अपना कर्तव्यों निभाने का आग्रह किया।
उन्होंने सभी जवानों से आग्रह किया कि वे संबंधित क्षेत्रों में जारी लॉकडाउन को लागू करते हुए जनता के प्रति नरम और विनम्र रहें। उल्लेखनीय है कि महिला हेल्प डेस्क की सुविधा के लिए जिला के सभी सात थानों को डीआईजी द्वारा एक-एक स्कूटी वितरित की गई। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस की ओर से इन स्कूटरों को पुलिस थानों में उपलब्ध कराने की पहल महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने और दूर के इलाकों में रहने वाली महिलाओं तक पुलिस की पहुंच बढ़ाने के लिए है। इस दरबार में एसएसपी रामबन पीडी नित्या, एडीशनल एसपी डीवाईएसपी डीएआर एसडीपीओ गुल और बनिहाल भी मौजूद रहे।
दरबार के समापन पर एसएसपी पीडी नित्या ने डीआईजी उदय भास्कर बिल्ला का इस कठिन समय के बीच अपना बहुमूल्य समय देने और जवानों को प्रोत्साहित करने के लिएआभार व्यक्त किया।