फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोजड़ा तालाब पंचायत में सौ लोगों को लगाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के साथ लगते जोजड़ा तालाब इलाके में सोमवार को ग्रामीणों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। काफी संख्या में ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर वैक्सीन लगवाई। स्थानीय निवासियों ने कहा कि मौजूदा समय में वैक्सीन लगाने के लिए अस्पताल तक पहुंचना काफी मुश्किल हो रहा है। इससे काफी राहत मिल रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि यात्री वाहनों की आवाजाही बंद होने के कारण ग्रामीण वैक्सीन लगाने के लिए जिला अस्पताल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण इलाकों में शिविर लगाकर वैक्सीन लगाना शुरू किया है। इसी के तहत सोमवार को जोजड़ा तालाब इलाके में वैक्सीन के लिए शिविर लगाया गया, जिसमें सुबह से दोपहर तक 100 से अधिक ग्रामीणों को वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन लगवाने के लिए सुबह 10 बजे से ही ग्रामीण पहुंच गए थे।
इसके बाद दोपहर तक वरिष्ठ नागरिक और 45 से 60 आयु वर्ग के लोग वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचते रहे। वैक्सीन लगवाने के लिए आए मोहम्मद रमजान ने कहा कि पंचायत घर में शिविर लगने के बाद ग्रामीणों को बहुत ज्यादा राहत मिली है। उनकी सभी साथियों से अपील है कि वह वैक्सीन जरूर लगवाए। इससे अपने साथ दूसरों का भी भला किया जा सकता है। अगर मैं कोरोना से सुरक्षित रहता हुं तो दूसरों को भी सुरक्षित रखा जा सकता है। इसलिए सभी भ्रम छोड़ कर वैक्सीन लगवाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र और लगाए गए शिविरों में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें