फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: धार रोड पर एसबीआई बैंक-बाडयां की गली जर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। धार रोड से सटे एसबीआई बैंक से बाडयां गली खस्ताहाल है। इससे स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के समय हालात और भी खराब हो जाते हैं। इस गली में स्कूल भी आता है जहां रोज बच्चे पढ़ने जाते हैं। खराब गली से उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। गली से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खराब सड़क के कारण वाहनों का संतुलन बिगड़ने का खतरा बना रहता है जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन


गली की हालात दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है जगह- जगह गड्ढे हैं जिससे पैदल चलना बहुत मुश्किल हो गया है। खासकर रात के समय में फिसलने का ज्यादा खतरा रहता है
विज्ञापन

- जुगल कुमार, स्थानीय निवासी
रोज बच्चों को स्कूल भेजते है, लेकिन कीचड़ और पानी की वजह से उनकी यूनिफार्म गंदी हो जाती है और कई बार वो गिर भी जाते हैं।
कुलदीप सिंह
मेरी दुकान इसी गली में है जर्जर हालात के कारण ग्राहक कम आते है। बारिश में तो हाल और भी बुरा हो जाता है इससे व्यापार पर सीधा असर पड़ रहा है।
- बीरबल, स्थानीय निवासी
प्रशासन से अपील की है कि इस गली की जल्द से जल्द मरम्मत करवाई जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके और बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा न आए।
- राजेंद्र सिंह, स्थानीय निवासी
इस समस्या को योजना में शामिल कर दिया गया है जल्द निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा, ताकि आम जनता को राहत मिल सकें।
- सद्दाम हुसैन, सीईओ नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें