फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मनवाल बस स्टैंड पर प्रदर्शन के बाद धार रोड के दयनीय हालत पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोग हुए शांत
विज्ञापन

- जल्द समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

उधमपुर। उधमपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से बिलावर को जोड़ने वाली धार रोड की लंबे समय से बदहाल स्थिति को लेकर लोगों ने सोमवार को मनवाल बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया। इसके बाद धार रोड को कुछ समय के लिए बंद कर धरना दिया। इससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन व बीआरओ के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान जिला प्रशासन और बीआरओ के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और सड़क की स्थिति में शीघ्र सुधार का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ने धरना समाप्त करते हुए लोगों ने चेतावनी दी कि यदि सड़क की मरम्मत और सुधार का काम शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ नेता पवन खजुरिया ने बताया कि जगह-जगह बड़े गड्ढे होने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि सड़क कम और गड्ढे ज्यादा हैं, जिससे गाड़ी चलाने में काफी कठिनाई होती है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। दोपहिया वाहनों के लिए सफर तो चुनौती से कम नहीं है। कुछ लोग हादसों में कीमती जान भी गवां चुके हैं। उन्होंने पूछा कि विधायक रोजाना इसी रोड से गुजरते हैं, क्या उन्हें गड्ढे नहीं दिखते? उधमपुर से बिलावर को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग क्षेत्र के लाखों लोगों की जीवन रेखा है लेकिन लंबे समय से सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सड़क की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू कराया जाए। वहीं तहसीलदार मजालता कामिनी चौधरी ने कहा कि मामला संज्ञान में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस बारे में उच्च अधिकारियों से चर्चा करेंगी। मुख्य वक्ताओं में राज कुमार, सरपंच राजेश, संदीप गुप्ता, सरपंच बाबू राम, मास्टर गोविंद राम, मास्टर दुर्गा दास, मखन लाल, राजू सरपंच, बलवंत राय, सोमराज, राकेश गुप्ता व बिशन दास मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें