फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: श्रद्धालुओं ने प्राचीन गुफा से किए मां वैष्णो के दर्शन

Fri, 17 Jan 2025 03:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। मकर संक्रांति पर मां वैष्णो देवी के दरबार में पूजा-अर्चना के बाद प्राकृतिक गुफा के कपाट खोले गए थे। वहीं बुधवार रात्रि भी श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आने पर देर रात 1 से 3 बजे तक गुफा खोली गई। हीं वीरवार को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक स्वर्ण जड़ित प्राकृतिक गुफा से होकर मां वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन किए।
विज्ञापन

वीरवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। त्रिकुटा पर्वत की चोटियों पर हल्की बर्फबारी भी हुई। वहीं धुंध के कारण कुछ उड़ानें भरने के बाद हेलिकॉप्टर सेवा बंद रही। लेकिन बैटरी कार सेवा व भवन पर भैरों घाटी के लिए रोपवे सेवा जारी रही। इन दिनों औसतन 16 से 18 हजार श्रद्धालु हर दिन मां के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं। श्राइन बोर्ड श्रद्धालुओं की कमी होने पर प्राकृतिक गुफा के कपाट खोलने का निर्णय लेता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें