फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के दिन दोपहर 12 बजे के बाद खुलेगा देविकानगरी का बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कोरोना संकट को ध्यान में रखते हुए व्यापार मंडल ने इस बार गणतंत्र दिवस के दिन दोपहर 12 बजे के बाद दुकानों को खोलने का निर्णय लिया है। दुकानदारों का कहना है कि कोरोना संकट के कारण पिछले वर्ष दुकानदारों ने बहुत ज्यादा नुकसान को झेला है और इसी को लेकर इस बार दुकानों को खोलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के दिन व्यापार मंडल उधमपुर की तरफ से बाजार को पूरी तरह से बंद रखा जाता है। इस दिन व्यापार मंडल स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ भी मनाता है। लेकिन इस बार व्यापार मंडल ने गणतंत्र दिवस के दिन दोपहर 12 बजे के बाद बाजार को पूरी तरह से खुला रखने का निर्णय लिया है। व्यापार मंडल के उप प्रधान राहुल मगोत्रा ने बताया कि 2020 में व्यापार मंडल ने कोरोना संकट के कारण बहुत ज्यादा नुकसान झेला है। कई महीनों तक बाजार के बंद रहने के कारण व्यापारियों की कमर टूट चुकी है। इससे उभरने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी को लेकर व्यापार मंडल ने रविवार को बैठक का आयोजन कर निर्णय लिया है कि इस बार गणतंत्र दिवस के दिन बाजार को खुला रखा जाएगा। व्यापारी दोपहर 12 बजे तक गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में हिस्सा लेगा। 12 बजे के बाद दुकानों को खोल कर रोज की तरह का किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें