किश्तवाड़। जिले में रविवार को मौसम साफ होने और धूप निकलने के बाद लोगों को ठंड से राहत मिली है। दिनभर लोगों ने धूप का आनंद उठाया है। वहीं, शाम को बर्फीली हवाएं चलने से लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही लोगों ने चौगान मैदान में खूब मस्ती की।