उधमपुर। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शहर में शिवसेना की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लेकर भोले का गुणगान किया।
सोमवार को आदर्श कॉलोनी क्षेत्र से शिवसेना के जिला प्रधान संजीब कुमार के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई, जो धार रोड, सलाथिया चौक, कोर्ट रोड, रामनगर चौक से होते हुए आदर्श कालोनी में आकर संपन्न हुई। इसमें आदर्श कालोनी रामलीला क्लब के कलाकारों ने भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश आदि रूप धारण किया हुआ था। शोभायात्रा में कलाकार नृत्य करते हुए शहर से गुजरे जिस कारण माहौल भक्तियमय हो गया। पूरा शहर भोले के जयकारों से गूंज रहा था। जगह-जगह नगरवासियों ने भगवान शिव की झांकी का स्वागत किया।