अपने संबोधन में डॉ. जतिंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल रिवर क्लीनिंग परियोजना में देविका नदी को भी शामिल किया। इससे देविका की सफाई भी गंगा की तर्ज पर की जाएगी। पहले परियोजना में राज्य के किसी नदी का नाम शामिल नहीं था।
प्रधानमंत्री ने देविका के प्रति विशेष रुचित दिखाई। देविका को गंगा की बड़ी बहन के रूप में पूजा जाता है। इस लिए केंद्र सरकार इस पर ध्यान दे रही है। इसकी सफाई का काम जुलाई माह से शुरू हो जाएगा। जनधन योजना के तहत खाता खोलने का लक्ष्य पूरा करने के लिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जिला प्रशासन की सराहना की।
दीनदयाल उपाध्याय जीवन ज्योति योजना के तहत में गांवों में बिजली पहुंचाने का काम जिले जिले में शुरू करने परभी संतोष जताते हुए कहा कि वर्ष 2017 के मार्च तक प्रत्येक इलाके में बिजली पहुंच जाएगी।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि एसपीओ और वीडीसी की मांगों को पूरा करते हुए उन्हें 80 हजार करोड़ के पैकेज में से 450 करोड़ रुपये दिए गए हैं। उधमपुर-रियासी जैसे कई पहाड़ी इलाकों से आए विस्थापितों के लिए चार गुणा अधिक मुआवजे को भी मंजूरी दे दी गई है।
फेसबुक से बाहर निकलें युवा : जितेंद्र सिंह
पीएमओ में मंत्री और सांसद जितेंद्र सिंह ने युवाओं को फेसबुक की दुनिया से बाहर आने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि युवा सरकार के विकास कार्यों पर नजर डालें।
रैली को संबोधित करते सिंह ने कहा कि कुछ युवा उन्हें फेसबुक और अन्य सोशल मिडिया के जरिए सरकारी योजनाओं के बारे में पूछते हैं। उनसे सोशल मीडिया पर सरकारी योजनाएं लागू नहीं होने की शिकायतें की जाती हैं और उनके उधमपुर दौरे के बारे में पूछा जाता है।
सिंह ने कहा कि ऐसे युवाओं को सोशल मीडिया की दुनिया से बाहर आकर देखना चाहिए। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और उनकी सफलता को केवल फेसबुक से बाहर आकर देखा जा सकता है।