फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: देविका परिसर में उचित स्वच्छता नहीं होने से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। देविका परिसर में स्वच्छता के उचित प्रबंध नहीं होने के कारण श्रद्धालु परेशान रहे। गंदगी से भरी पवित्र देविका नदी और मंदिरों के बाहर कीचड़ की समस्या से पवित्र अनुष्ठान पूरे करने में समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दीपिका भारद्वाज का कहना था कि ऐसे बड़े पर्व को लेकर आस्था का उत्साह चरम पर है लेकिन पवित्र देविका की बदहाली मन को कचोट रही है। जलकुंडों से लेकर शिवालयों तक पहुंचने के लिए उचित प्रबंध नहीं थे। कीचड़ से पैर सन चुके थे। इसी हालत में जलाभिषेक करना पड़ा। कई लोग कपड़े संभालते हुए सावधानी से चले। चारों ओर गंदगी फैली थी। जगह-जगह पर डिस्पोजल प्लेट, गिलास और अन्य कूड़ा पड़ा था। कुछ श्रद्धालु मजबूरी में गंदगी के बीच बैठे रहे।
ऋतेश शर्मा के अनुसार लगभग 187 करोड़ की देविका परियोजना पूरी होने के बाद भी हालात में सुधार नजर नहीं आया। पावन अवसरों पर भी श्रद्धालुओं को परेशान होना पड़ रहा है। प्रशासन से आग्रह है कि भविष्य में ऐसे आयोजन से पहले उचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें