फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 2.28 करोड़ की लागत से बदली जिले के 45 सरकारी स्कूलों की दशा

विज्ञापन
उधमपुर। ​शिक्षा विभाग की ओर से बनाई गई सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल की इमारत।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। शिक्षा विभाग की ओर से 2024-25 कैपेक्स बजट की 2.28 करोड़ की राशि से जिले के दूरदराज व ग्रामीण क्षेत्रों के 45 सरकारी स्कूलों की दशा बदली गई है। यहां पढ़ने वाले बच्चों को आ रही परेशानी खत्म करने के लिए यह पहल की गई।
मौजूदा समय में विभाग की ओर से तकरीबन 80 प्रतिशत स्कूलों में निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जबकि बाकी 20 प्रतिशत निर्माण कार्य भी जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। कई स्कूलों में करवाए गए काम में शौचालय, इमारतों की मरम्मत के अलावा बनाए गए अतिरिक्त क्लास रूम शामिल हैं। विभाग की मानें तो निर्माण कार्य को पूरा करने की समयसीमा 31 मार्च 2026 है। लेकिन विभाग इससे पहले ही काम को पूरा कर देगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सरकारी स्कूलों की दशा को बदलने के लिए जिला कैपेक्स बजट में पिछले वर्ष उक्त धनराशि मंजूर हुई थी। जिसके चलते प्राइमरी, हाई व हायर सेकेंडरी स्कूलों में सुविधाओं के अभाव को लेकर निर्माण कार्य शुरू करवाए गए थे। जिले के ज्यादातर दूरदराज व ग्रामीण क्षेत्रों में 50 साल से भी पुरानी स्कूलों की इमारतें खस्ताहाल हो गई थीं। जिसके चलते इन स्कूलों की मरम्मत करवा दी गई है। कई हाई व मिडिल स्कूलों में बच्चों की संख्या अधिक होने के चलते उन्हें बैठने में परेशानी आ रही थी। यहां अतिरिक्त क्लास रूम बनाए गए हैं। स्कूलों में शौचालय की संख्या को बढ़ाया गया है। 45 स्कूलों में काम पूरा हो चुका है। जबकि कुछ स्कूलों में अभी भी जारी है।
विज्ञापन


इस संदर्भ में मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) कमल किशोर बडयाल ने बताया कि मौजूदा समय में 80 प्रतिशत तक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है जबकि बाकी अन्य निर्माण कार्य को भी विभाग की ओर से जल्द पूरा करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें