फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैला तालाब मेटाडोर स्टैंड से हटाया जाएगा अतिक्रमण, बनेंगी 11 दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के सैला तालाब इलाके में नगर परिषद अतिक्रमण हटाकर दुकानों का निर्माण करेगी। इसके लिए करीब 89 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। मौजूदा समय में नप ने दुकानों के निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सैला तालाब मेटाडोर स्टैंड के बड़े हिस्से पर रेहड़ियां व फड़ियां लगाकर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। इनके कारण यात्रियों को परेशानी होती है। नप कई बार इन फड़ियों पर कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन कुछ दिन बाद फिर वही स्थिति बन जाती है। अब नप ने इसका स्थायी समाधान करने का फैसला किया है। अतिक्रमण वाले स्थान पर 11 दुकानें बनवाई जाएंगी। साथ ही यात्री शेड बनाने का भी प्रयास किया जाएगा।
तैयार की गई योजना में पहले 89 लाख रुपये में 11 दुकानों का निर्माण किया जाएगा। इसकी मंजूरी मिल गई है। इसके बाद यात्री शेड के लिए अलग से राशि जारी की जाएगी। इन दुकानों को किराए पर देकर राजस्व इकट्ठा किया जाएगा। नप ने दुकानों के निर्माण के लिए टेंडर निकाल दिया है। टेंडर जारी होने के बाद इसका काम भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-----
नगर परिषद अतिक्रमण वाले स्थानों का स्थायी समाधान निकालने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में सैला तालाब मेटाडोर स्टैंड पर दुकानों का निर्माण किया जाएगा। अन्य स्थानों से भी अतिक्रमण हटाने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन

- डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष, उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें