फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरयाल गांव की कच्ची सड़क पर भरा पानी, लोग परेशान

विज्ञापन
उधमपुर। बरियाल गांव को जाने वाली सड़क पर भरा पानी - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शहर से सटी कशीराह पंचायत के बरयाल गांव को जाने वाली मुख्य सड़क कच्ची है। बुधवार को इस पर जलभराव होने से लोगों को आवाजाही करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी जुगल किशोर, अशोक, देविंद्र सिंह, रेखा कुमारी, आदि ने बताया कि कुछ साल पहले इस मार्ग को पक्का करने के लिए इस पर कंक्रीट डाली गई थी। लेकिन, फिर इस कार्य को बीच में ही बंद कर दिया गया। इसके बाद न तो इस पर दोबारा काम शुरू हुआ, और न ही मरम्मत की गई। इसकी वजह से पूरी सड़क पर गड्ढे बन गए हैं। बारिश में इन गड्ढों में पानी भर जाने पर कीचड़ व फिसलन की समस्या बढ़ जाती है।
उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग को कई बार इस मार्ग पर तारकोल डालने को कहा गया है, लेकिन काम शुरू नहीं किया गया। अब बीते दिन हुई बारिश के बाद सड़क तालाब के रूप में बदल गई है। इसकी वजह से यहां से गुजरने में काफी मुश्किल आ रही है। इसलिए, जिला प्रशासन से मांग है कि जल्द इस पर तारकोल बिछाकर इसे पक्का किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें