मिट्टी से दब चुकी हरकी पोहड़ी मार्ग से गुजरते हुए व्यक्ति:- संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। तवी नदी के पास करीब पांच वर्ष पहले हर की पौड़ी नाम से एक रास्ता बनाया गया था। इससे लोग उस पैदल मार्ग से तवी नदी में जाते, और धार्मिक अनुष्ठान करते थे। वह हर की पौड़ी अब मिट्टी के बीच दब गई है। इस पर चलने वाले लोग अब फिसल कर चोटिल हो जाते हैं।
स्थानीय लोगों खेम राज, शशि शेखर, हरबंस लाल, आदि का कहना है कि यहां सीढ़ियां तो बनी हैं, लेकिन उनकी सफाई की सुध नहीं ली जा रही है। मलमास, साख विसर्जन व अन्य कार्यक्रम के दौरान कई लोग तवी नदी जाते हैं, लेकिन इस हर की पौड़ी का लाभ नहीं ले पाते। समय पर देख रेख न होने के चलते इसकी हालत दयनीय हो गई है। साथ ही सीढ़ियों पर मिट्टी डाली जाने से मार्ग भी बंद हो गया है। इस कारण लोगों को हाथों के सहारे मार्ग से आवाजाही करनी पड़ती है।
उन्होंने कहा कि कई बार तवी नदी में जाने के दौरान लोग गिरकर घायल भी हो जाते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इसकी ओर ध्यान दिया जाए, ताकि लोगों को तवी नदी आने जाने में परेशानी का सामना न करना पड़े।