फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी गली की हालत खराब, लोग परेशान

विज्ञापन
उधमपुर में सीवरेज लाइन बिछाने के बाद बदहाल पड़ी लंबी लगी - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के वार्ड 13 में लंबी गली की कई महीनों से हालत खराब है। यूईईडी ने सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के बाद इसकी मरम्मत नहीं की है। इसके प्रति लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन

काले व अन्य कई स्थानीय निवासियों ने बताया कि कुछ महीने पहले यूईईडी ने लंबी गली में सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का काम किया था। उस समय यूईईडी के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही गली की मरम्मत भी कर दी जाएगी। लेकिन, काम खत्म होने के बाद महीनों गुजरने पर मरम्मत करना तो दूर, कोई गली की सुध लेने भी नहीं आया है। आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। दो दिन पहले ही एक महिला की टांग टूट गई, जिससे उसे अस्पताल ले जाना पड़ा।
इसके बारे में कई बार यूईईडी और नगर परिषद के अधिकारियों को भी बताया है, लेकिन कोई भी इसकी मरम्मत को लेकर प्रयास नहीं कर रहा है। इसलिए, अब सभी ने निर्णय लिया है कि अगर जल्द इसकी मरम्मत नहीं की जाती है तो आने वाले दिनों में सभी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद जब तक इसकी हालत को सुधारा नहीं जाएगा, तब तक इसी तरह रोष प्रकट किया जाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें