फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य बाजार में मरम्मत कार्य के चलते नहीं मिल रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी के मुख्य बाजार में चल रहे निर्माण कार्य के कारण बाजार की सड़कें उखड़ दी गई हैं। जगह-जगह गड्ढे, मिट्टी, कीचड़, आदि के बीच से यात्रियों को गुजरना पड़ रहा है। साथ ही लोगों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा स्थानीय लोगों व यात्रियों को ठीक से पानी नहीं मिल रहा। क्योंकि, निर्माण कार्य के चलते पानी की आपूर्ति करने वाले पाइप टूट गए हैं। जल शक्ति विभाग ने कुछ समय पहले बाजार के दोनों ओर नए पाइप डाले थे।
स्थानीय निवासी रमेश कुमार, संजीव कुमार, हंसराज, संजू, संजय अरोड़ा, कुलदीप कुमार, रतन, आदि का कहना है कि पुराने पाइप से थोड़ा बहुत पानी आता था। लेकिन, लोग अब बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। यह संकट करीब एक माह से बना हुआ है। इसका खामियाजा स्थानीय लोगों सहित यात्रियों को भी भुगतना पड़ रहा है। पानी न आने के कारण यात्री गेस्ट हाउस, होटल, आदि में रुकने से भी डर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य कर रहे ठेकेदार ने एक माह पहले सभी गलियों को उखाड़ दिया था। इस दौरान जलापूर्ति वाले पाइप भी टूट गए थे। इस समस्या को लेकर विभाग से कई बार बात की गई है, लेकिन हालात जस के तस हैं। विभाग जल्द मुख्य बाजार में पानी की आपूर्ति सुचारू करे। अन्यथा स्थानीय निवासी कड़ा कदम उठाने पर मजबूर हो जाएंगे।
-----
जल शक्ति विभाग के एईई अजय शर्मा ने बताया कि बाजार से सटी हर गली में विभाग ने पाइप डाले हैं। लेकिन, गलियों में मरम्मत कार्य के चलते हम इनमें कनेक्शन नहीं दे पा रहे हैं। हमारा काम काफी धीमी गति से चल रहा है। मरम्मत कार्य होते ही हम अपना काम पूरा कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें