फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीईओ ने श्रद्धालुओं की सुविधा व विकास कार्यों का लिया जायजा

विज्ञापन
भवन में जारी दुर्गा भवन का निर्माण कार्य - फोटो : KATRA
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार ने श्रद्धालुओं की सुविधा संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा कर मौजूदा सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हाेंने दुर्गा भवन में निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि निर्माणाधीन दुर्गा भवन में अतिरिक्त चार हजार यात्रियों के रुकने की सुविधा होगी। जिससे पेश आने वाली दिक्कत से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

भवन मार्ग के निरीक्षण के दौरान सीईओ ने 24 घंटे बिजली, पानी की आपूर्ति, खान-पान व स्वास्थ्य सेवा में सुधार की भी बात कही। वर्ष 2021 के अगस्त माह में भवन में शुरू किए गए पांच मंजिला दुर्गा भवन के निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस भवन में चार हजार यात्रियों के रुकने की व्यवस्था होगी। उन्होंने यात्रा में किसी भी प्रकार की रुकावट के बीना निर्माण कार्य करने की बात कही है। इस दौरान अंडरग्राउंड केवल कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने रोप-वे सेवा, बैटरी कार सेवा की समीक्षा करते हुए यात्रियों की सुरक्षा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अलावा ट्रैक पर पॉलिथीन के इस्तेमाल पर रोक का सख्ती से लागू करने की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें