फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के चलते चिनैनी में छाई रही वीरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कोरोना कर्फ्यू का लगातार तीसरे दिन भी व्यापक असर देखने को मिला है। बाजारों में पाबंदियां जारी रहीं और पर्यटन सहित धार्मिक स्थलों में वीरानी छाई रही। जरूरी सेवाओं की दुकानों को छोड़ अन्य सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे।
विज्ञापन

तहसील के बाजारों में सुरक्षा कर्मी तैनात रहे और हर आनेजाने वाले को पूछताछ के बाद ही छोड़ा गया। वहीं, दिनभर प्रशासनिक अधिकारी भी टीम के साथ चिनैनी बाजार का दौरा करते नजर आए, ताकि लॉकडान का उल्लंघन न हो सके। गौरतलब है कि वीरवार शाम सात बजे कोरोना कर्फ्यू लगाने के बाद से ही बाजार बंद हैं और लोग घरों में कैद हैं। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप, कुद, तीर्थ स्थल सुद्धमहादेव, गौरीकुंड, मानतलाई में भी बिरानी छाई रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें