फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डेंगू ने अप्रैल में ही दी जिले में दस्तक, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से ब्लॉक टिकरी में एक युवती के खून की जांच करता स्वास्थ्य कर्मचारी।
विज्ञापन
-पांच ब्लॉकों में जागरूकता अभियान के साथ टेस्टिंग प्रक्रिया की शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। इस बार डेंगू ने अप्रैल में ही जिला उधमपुर में दस्तक दे दी है। एक मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। पांचों ब्लॉकों में डेंगू से लोगों को बचाने के लिए जागरूकता अभियान के साथ टेस्टिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जिले में इन पांच ब्लॉक में टिकरी, चिनैनी, रामनगर, मजालता व पंचैरी आते हैं। विभाग की ओर से विशेष टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों ने दो दिन में लगभग 45 बुखार पीड़ितों की रक्त के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। हालांकि सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बता दें कि गरनई इलाके में रहना वाला एक व्यक्ति चंड़ीगढ़ में काम करता है। कुछ दिन पहले घर लाैटने पर उसकी तबीयत खराब हो गई। परिवार वाले उसे इलाज के लिए जम्मू ले गए।
विज्ञापन

जांच में डेंगू के लक्षण नजर आए। डॉक्टरों ने डेंगू का टेस्ट करवाया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसका उपचार शुरू कर दिया गया है। हालांकि बीते वर्ष डेंगू का पहला मामला जुलाई में आया था जबकि इस बार अप्रैल में ही पहला मामला सामने आने से विभाग की चिंता बढ़ गई है। विभाग की ओर से सावधानी बरतते हुए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

2023 में बढ़े थे मामले, 2024 में जागरूकता से आई थी कमी
2023 में जिले में डेंगू के 729 मामले आए थे और दो लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद विभाग ने सतर्कता बढ़ाते हुए विभिन्न ब्लॉकों में पड़ते ग्रामीण व दूरदराज के क्षेत्रों में डेंगू से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाए। लोगों के बीच विभाग द्वारा छापे गए पोस्टर भी वितरित किए गए थे। इसकी बदौलत 2024 में जिले में डेंगू मामलों का आंकड़ा 328 पर रुक गया और किसी को भी जान नहीं गंवानी पड़ी।
तीन साल में ज्यादातर केस ग्रामीण क्षेत्रों से आए
पिछले तीन साल से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ही डेंगू के अधिक मामले सामने आ रहे हैं। विभाग की ओर से खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाव को लेकर जागरूक किया जा रहा है। वहीं, विभाग की टीमें लोगों को घरों में सफाई रखने व आसपास के क्षेत्र मेें पानी को एकत्रित न होने देने की सलाह दे रही हैं।
विज्ञापन


मलेरिया व डेंगू के लक्षण
- शरीर में कंपकपी पैदा होना
- तेज बुखार होना
- शरीर में खुजली होने के साथ खून निकलना
- यह लक्षण होने पर स्वास्थ्य केंद्र व अस्पताल में जाकर मलेरिया व डेंगू की जांच करवाएं
इस तरह से करें बचाव
- घर व आसपास पानी जमा न होने दें। जमा पानी में डेंगू के मच्छर पनपते हैं
- घरों में रखे जाने वाले पानी को ढक कर रखें। टंकियों को ढकें
- सप्ताह में एक बार कूलर, पानी के ड्रम, गमलों, फूलदानों में पड़े पानी को बदलें
- शरीर को पूरे तरीके से ढकने वाले कपड़े पहनें, जिससे मच्छर के काटने से बचाव रहे
कोट...

पहली बार अप्रैल में डेंगू का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जिले के पांच ब्लॉकों में जागरूकता अभियान चलाने के साथ बुखार पीड़ितों के खून की जांच की जा रही है। हालांकि जो पहला केस मिला है वह व्यक्ति चंडीगढ़ से आया है। हो सकता है उसे वहीं पर डेंगू हो गया हो। विभाग की मलेरिया टीम अलर्ट हो चुकी है। जागरूकता अभियान ग्रामीण व शहरी इलाकों में चलाया जा रहा है।
- गोपाल दास, जिला मलेरिया अधिकारी, उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें