फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: घरों में कूलर, टायर, ड्रमों में जमा पानी बहाया, डेंगू से बचने के उपाय बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। डेंगू प्रभावित इलाकों में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सर्वे किया गया। घर-घर जाकर बाहर रखे सामान की जांच की गई और लोगों को डेंगू से बचने के उपाय बताए गए। स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया टीमें सुबह से दोपहर तक टिकरी, उधमपुर, चिनैनी, रामनगर में सर्वे कर लोगो को जागरूक करती रहीं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार को जिले में एक साथ डेंगू के 6 मामले सामने आए थे। यह मामले रामनगर, चिनैनी, टिकरी और उधमुपर में मिले थे। एक साथ 6 मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ गई थी। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया टीमों ने इन इलाकों में पहुंचकर सर्वे किया और लोगों को बताया कि घरों में साफ पानी जमा होने पर डेंगू का मच्छर पनपता है और इससे लोग डेंगू का शिकार होते हैं। इसलिए घरों में ज्यादा दिनों तक साफ पानी जमा नहीं होने दें। सर्वे करने वाली टीमों ने घरों में जांच कर कूलर, टायर, ड्रम व अन्य कई चीजों में जमा पानी को नष्ट किया और लोगों को जागरूक किया कि जिस प्रकार का मौसम बना हुआ है। इससे डेंगू के मामले बढ़ने की संभावना है। अगर किसी को बुखार होता है तो तुरंत अस्पताल पहुंच कर जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें