फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए गए 2669 मामले

Sun, 10 Sep 2023 12:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। न्यायालय परिसर उधमपुर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रकार के मामलों के निपटारे के लिए जिला में 8 बेंचों का गठन किया गया था। यहां एक बेंच में हक नवाज जरगर व अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश उधमपुर दिनेश गुप्ता मौजूद थे। बेंच नंबर 2 में स्लाहुद्दीन अहमद सब जज (स्पेशल मोबाइल मजिस्ट्रेट उधमपुर) और एडवोकेट निखिलेश्वर सिंह, बेंच नंबर 3 में विशाल भारती जिला मोबाइल मजिस्ट्रेट व अधिवक्ता अखिल दुबे रहे। वहीं, बेंच नंबर 4 में भानु भसीन अतिरिक्त विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट उधमपुर और अधिवक्ता विजय लक्ष्मी रहे। उधर, बेंच नंबर 5 में प्रद्योत गुप्ता सहायक श्रम आयुक्त और अधिवक्ता आकाश सन्मोत्रा और बेंच नंबर 6 में सब जज राज कुमार (अध्यक्ष टीएलएससी) रामनगर और अधिवक्ता केडी शर्मा रहे। बेंच नंबर 7 में मधु शर्मा (मुंसिफ जेएमआईसी, मजालता) और अधिवक्ता मोहन लाल गुप्ता और बेंच नंबर 8 में रेखा शर्मा (मुंसिफ, जेएमआईसी चिनैनी) और अधिवक्ता बलवान सिंह उपस्थित रहे। सुबह से दोपहर तक चली लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के कुल 3067 मामले अदालत में रखे गए, जिनमें से 2669 मामलों का निपटारा किया गया। इसमें कुल राशि 2 करोड़ 10 लाख 24 हजार 431 रुपये बरामद की गई एवं मुआवजा दिया गया।
विज्ञापन


दुर्घटना में पति की मौत के बाद महिला को दिलाया 10 लाख 2 हजार 160 रुपये मुआवजा
राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के केसों का निपटारा किया गया। याचिकाकर्ता सुषमा देवी व उसके दो नाबालिग बच्चों को लगभग 10 लाख 2 हजार 160 रुपये की मुआवजा राशि का चेक जारी किया गया। महिला ने लंबे समय से पति की दुखद मृत्यु का कानूनी रूप से उचित मुआवजा लेने की याचिका असिस्टेंट लेबर कमिश्नर की अदालत में दायर कर रखी थी। इसी याचिका को मंजूर करते हुए शनिवार की लोक अदालत में सुषमा देवी को यह चेक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हक नवाज जरगर, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश गुप्ता, डिस्ट्रिक्ट लीगल एड सर्विसेज के सचिव व अजय एएलसी उधमपुर प्रद्योत गुप्ता ने सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें