फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जखैनी चौक पर अंडरपास की मांग पर प्रदर्शन

Wed, 14 Jan 2026 02:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने कहा- राष्ट्रीय राजमार्ग को पार करने के प्रयास में आए दिन हो रहे हादसे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। चरी पंचायत के लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जखैनी चौक पर अंडर पास बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने कहा कि अंडर पास न होने से चरी, उमाला, काल्डी, लड्डन, पखलाई और औसू कैरा और ब्लाॅक घोरडी के क्षेत्र के लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। राजमार्ग को पार करने के दौरान आए दिन हादसे भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे पूर्व अध्यक्ष गंधर्व सिंह और सोनी राठौर ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग बनने के बाद जखैनी, उमाला और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए हाईवे के आरपार आवाजाही में जोखिम पैदा हो गया है। हाईवे पर गाड़ियों की गति तेज होती है। लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि जखैनी चौक पर अंडरपास अथवा फ्लाईओवर बनाकर राहत दी जाए। उन्होंने कहा कि साल 2020 में तत्कालीन जिला उपायुक्त ने अंडरपास बनाने को मंजूरी दी थी। हाईवे प्राधिकरण को इसे बनाने के लिए लिखित निर्देश दिया। इस बीच कोरोना काल के कारण मामला लटक गया। इसके बाद कोई कदम नहीं उठाया गया। बीते दो साल में 10 से अधिक लोग यहां जान गवां चुके हैं। उन्होंने जखैनी चौक पर जल्द अंडरपास बनाने की मांग की। अगर अंडरपास अथवा फ्लाईओवर बनाने को लेकर कदम नहीं उठाया गया तो उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें