फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के खिलाफ राजमार्ग जाम कर प्रदर्शन किया

Wed, 25 Jan 2017 01:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
विज्ञापन
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर सेना ने सैन्य क्षेत्रों से होकर ग्रामीण इलाकों की ओर जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया। इससे ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ गई। इसके विरोध में मंगलवार को ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे जाम कर सेना के खिलाफ प्रदर्शन किया। बिक्रम पुल से कामती एवं ब्रिकम गांव को जाने वाले मार्ग को सेना ने कर दिया है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उन्हें गांव में जाने के लिए सैन्य क्षेत्र से होकर गुजरना पड़ता है। इसके लिए उन्हें सेना द्वारा बनाए गए तीन प्रवेश द्वार पार करने पड़ते हैं, लेकिन मौजूदा समय में सेना की ओर से सभी गेट आम आदमी के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस वजह से लोगों को आनेजाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनका यह भी कहना था कि मार्ग बंद होने से लोग अपने घरों में ही बंद होकर रह गए हैं।

कई लोग तो घरों से बाहर रहने को मजबूर हो गए हैं। मार्ग बंद किए जाने की वजह से कोई भी अपने कामकाज के लिए नहीं जा पा रहा और न ही बच्चे स्कूल-कालेज जा पा रहे हैं। जल्द ही बच्चों के स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं भी शुरू होने वाली है।
विज्ञापन


उनका आरोप था कि भले ही गणतंत्र दिवस के चलते सुरक्षा कारणों की वजह से ऐसा किया गया है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम आम जनता के हित के लिए किए जाते हैं। अगर आम जनता को ही सुरक्षा व्यवस्था के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़े तो ऐसे प्रबंधों का क्या फायदा।

उनका आरोप था कि पहचान पत्र दिखाने के बाद भी उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाती है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि उनके गांव के लिए जल्द से जल्द कोई सिविल रास्ते का निर्माण किया जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें