बाजार में अच्छी गुणवत्ता के सेब नहीं बिकने से लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि श्रीनगर से सेब पहुंच तो रहे हैं, लेकिन उनकी गुणवत्ता सही नहीं है। इससे सेहत पर असर पड़ने की आशंका बनने लगी है। समाज सेवक राजगुरु ने कहा कि भद्रवाह, किश्तवाड़, पंचैरी के सेबों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
उनके अनुसार खराब सेब के कारण लोग बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि अच्छी गुणवत्ता नहीं होने के बावजूद भी लोगों से अधिक दाम वसूले जा रहे हैं। उन्होंने इसकी जांच करने की मांग की है। साथ ही प्रशासन से मांग की है कि खराब सेबों को बाजार में आने से रोका जाए और उनकी बिक्री पर रोक लगाई जाए।