उधमपुर/रामबन। रामबन बस स्टैंड पर पीने की पानी की समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए रामबन के पूर्व विधायक अशोक कुमार ने उपराज्यपाल से जिला प्रशासन और जल शक्ति विभाग को जल्द कदम उठाने के निर्देश देने की अपील की। इसके साथ ही रामबन जिले के सभी असंगठित श्रमिकों के लिए उन सभी वित्तीय पैकेजों का लाभ देने की भी अपील की जो कोविड-19 के दौरान केंद्र सरकार द्वारा घोषित किए गए थे।
सोमवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि बस स्टैंड में पानी की व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। यह रोजाना दस हजार से अधिक लोग आवागमन करते हैं। गत दो साल से खराब हैंडपंपों को तुरंत ठीक करने की मांग की। इसके अलावा बस अड्डे के विस्तार पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि कुछ सालों से बस स्टैंड पर दैनिक यात्रियों और वाहनों की आमद में वृद्धि हुई है। इसलिए एक और यात्री शेड की सख्त जरूरत है। वहीं, स्ट्रीट लाइट और यात्रियों के रात में ठहरने की सुविधा देने पर भी जोर दिया।