उधमपुर। जम्मू नगर निगम को 50 लाख रुपये ट्रांसफर करने पर रोष व्यक्त हुए रिसर्च स्कॉलर एवं समाज सेवक प्रद्युम्न सिंह ने उधमपुर नगर परिषद को इस मामले पर जनता को जवाब देने की मांग उठाई है।
शनिवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि वार्ड एक की पार्षद ने नगर परिषद पर पचास लाख रुपये जम्मू नगर निगम को देने के साथ ही कार्यप्रणाली पर भी सवाए उठाए थे। समाज सेवक ने कहा कि अगर ऐसे ही उधमपुर का पैसा दूसरे शहरों में जाता रहा तो शहर के विकास को ग्रहण लग जाएगा। इसके साथ ही पार्षदों को भी विश्वास में नहीं लेने पर रोष जताया।
उन्होंने कहा कि जानकारी मिलने के बाद भी अधिकतर पार्षदों का इस मामले पर खामोश रहना चिंताजनक है। इससे अच्छा है कि वह अपने त्यागपत्र दे देना चाहिए। अगर नगर परिषद कार्यालय में पैसों को ट्रांसफर करने का खेल चल रहा है तो इससे साफ है कि जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने इस मामले का खुलासा करने व खुलकर विरोध करने के मामले में वार्ड एक की पार्षद का आभार जताया। वहीं, ट्रांसफर किए गए पैसे को जल्द वापस लाया जाए।