फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोमिसाइल जारी करने की प्रक्रिया को आसान बनाने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। अधिवास प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया आसान बनाने की मांग उठाते हुए पैंथर्स पार्टी के प्रदेश प्रधान बलवंत सिंह मनकोटिया ने बयान जारी कर कहा कि कोविड-19 के साथ साथ 4जी सेवा व पुरी तरह से पब्लिक ट्रांसपोर्ट नही चलने से लोगों को डोमिसाइल सर्टिफिकेट बनाने मे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। सरकार की तरफ से यह कहा गया है कि डोमिसाइल सर्टिफिकेट के लिए लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पडेंगे बल्कि लोग घर से ही आनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से इसे प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

मगर 2जी सेवा की स्पीड के चलते लोग प्रमाण पत्र के लिए आनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। अगर कोई आनलाइन आवेदन कर भी देता है, तो भी उसे फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए दफ्तर आना पड़ता है। इसलिए आनलाइन आवदेन करने का आम लोगों को कोई फायदा नहीं हो रहा है। इसके अलावा पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवा पूरी तरह से बहाल नहीं होने के कारण जिला मुख्यालय में पहुंचना लोगों के लिए मश्किल हो रहा है। डोमिसाइल के लिए हर कार्यालयों व दुकानों पर भीड़ जमा हो रही है। इससे कोरोना प्रोटोकाल का भी उल्लघंन हो रहा है। इसलिए डोमीसाईल सर्टिफिकेट बनाने की प्रक्रिया को अधिक आसान बनाए जाने की जरूरत है। साथ ही सरकारी नौकरियों के लिए मांगे जो रहे आवेदनों की आखिरी तारीख का समय सीमा बढाने की जरूरत है। इसके अतिरिक्त बिना अधिवास प्रमाण पत्र के कोई भी फार्म नहीं भरा जाना चाहिए। क्योंकि इसमें बाहरी राज्यों के लोगों को जम्मू कश्मीर में सरकारी नौकरियां हासिल करने का रास्ता खुल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें