फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को रोजाना खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। नगर में पचास प्रतिशत दुकानें खोले जाने के आदेश को लेकर बुधवार को व्यापार मंडल तथा चैंबर ऑफ कामर्स के पदाधिकारियों ने डीसी इंदू कंवल चिब से मुलाकात कर एक प्रस्ताव सौंपा। इसमें आवश्यक वस्तूओं की दूकानें रोजाना खोलने की मांग की गई। इनमें लेबोरेटरी, मेडिकल शॉप, दूध व फल-सब्जियों सहित मीट, चिकन, बेकरी व राशन की दुकानें शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार, वीरवार और शनिवार को कपडे़, रेडिमेड गारमेंट्स, दर्जी, बुटीक, जूते, मनियारी एंड कास्मेटिक्स, क्राकरी व बर्तन, ज्वैलरी, खिलौने, साइकिल, गिफ्ट शॉप, किराना और घरेलू सामान के अलावा शोरूम खुले रहेंगे। बुधवार, शुक्रवार और रविवार को किताबों व स्टेशनरी की दुकानों सहित प्रिंटिग प्रैस, फोटोस्टेट, मोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स, घड़ियां, आईग्लासेज एंड आप्टिकल शॉप, आरा, बेल्डिंग, ग्लास शॉप, हार्डवेयर, सेनिटरी, शटरिंग, बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन मैटिरयल, फर्नीचर एंड फर्नीशर, आटोमोबाइल शोरूम एंड एक्सेसरीज शॉप, मैकेनिक एंड सर्विस स्टेशन के अलावा नाई तथा ब्यूटी सैलून की दुकानें सोमवार को भी खुली रखने का प्रस्ताव दिया गया है।
व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र बरमानी ने कहा कि उपराज्यपॉल के आदेशानुसार कठुआ व जम्मू में पचास प्रतिशत दुकानें खोलने को लेकर रोस्टर तैयार किया है। उधमपुर में भी इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। डीसी उधमपुर की सहमित व दिशानिर्देश के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। बाजार खोलने व बंद करने को लेकर अभी उपराज्यपाल प्रशासन की ओर से कोई भी आदेश नहीं आया है। इसलिए इस संबंध में कोई दिशानिर्देश नहीं मिले हैं। सभी को रात्रि कर्फ्यू का सख्त पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें