फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती करने की मांग उठाते हुए नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के जिला संयुक्त सचिव गुरवचन सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। इसके साथ ही सरकार ने बसों व मिनी बसों के किरायों में बढ़ोतरी कर आम आदमी पर अतिरिक्त बोझ डाला है। यह आरोप उन्होंने जारी बयान में लगाया है।
विज्ञापन

उन्होंने सार्वजनिक वाहनों के किराया बढ़ोतरी फैसले की अलोचना की। कहा कि इस फैसले से ट्रांसपोर्टरों को तो राहत मिली है, लेकिन आम आदमी पर अतिरिक्त बोझ बढ़ा दिया है। जनता पहले से ही मंहगाई व बेरोजगारी से त्रस्त है। उसके लिए घर चलाना कठिन हो गया है, लेकिन सरकार आम आदमी को राहत देने की बजाय अतिरिक्त बोझ डाल रही है। कोविड-19 के बाद से महंगाई लगातार बढ़ रही है। फल-सब्जियों से लेकर घरेलू जरूरत का लगभग हर सामान महंगा हो गया है। सरकार ने पट्रोल डीजल के बाद रसोई गैस की कीमतें बढ़ाकर रसोई में आग लगा दी है। अब यात्री वाहनों के किरायों में 19 प्रतिशत बढ़ोतरी कर जनता की कमर तोड़ दी है।
डीएमयू रेल का किराया भी दोगुना कर दिया है। जम्मू-कश्मीर में प्रापर्टी टैक्स जैसे कर लगाने की तैयारी कर रही है। इससे साफ हो गया है कि भाजपा सरकार गरीब विरोधी है। इसकी नीतियां देश से गरीबी को दूर करने की बजाय गरीबों को मिटाने वाली साबित हो रही हैं। इसलिए अपील है कि सरकार पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस जैसी जरूरी चीजों की कीमतों को काबू करने का प्रयास करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें