फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक कार्य हिंदी में करवाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। राजभाषा कार्यान्यवयन समिति की बैठक में अधिकारियों को प्रशासनिक कार्यों में हिंदी का ज्यादा से ज्याद प्रयोग करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही विभागाध्यक्षों को अधिकारियों और कर्मचारियों को भी हिंदी के प्रयोग के प्रति प्रेरित करने को कहा है।
विज्ञापन

दुलहस्ती पावर स्टेशन में वीरवार को राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक महाप्रबंधक (प्रभारी) निर्मल सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें दुलहस्ती पावर स्टेशन के सभी विभागों और कार्यालयों में राजभाषा के कार्यान्वयन की स्थिति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही महाप्रबंधक ने नोटिंग ड्राफ्टिंग, पत्र आदि कार्यों में अधिक से अधिक हिंदी के प्रयोग के लिए विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए। इस इसके साथ ही विभागाध्यक्षों को अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को भी हिंदी में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।
उन्होंने गृह मंत्रालय की ओर से जारी वार्षिक कार्यक्रम का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है। इससे पहले उपप्रबंधक (राजभाषा) कंवर सिंह चौहान ने चौथी तिमाही के दौरान पावर स्टेशन के विभागों में राजभाषा हिंदी में किए गए कार्यों से अवगत करवाया। बैठक में महाप्रबंधक सिविल आरएन शर्मा, उपमहाप्रबंधक विद्युत जीसी सिन्हा, उपमहाप्रबंधक आईटी विद्या नंद दास, वरिष्ठ प्रबंधक वित्त संजय कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक मानव संसाधन अशोक कुमार धनवाल, वरिष्ठ प्रबंधक मानव संसाधन दविंदर कुंडल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें