फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अंजोल कुड़ना प्राइमरी स्कूल की इमारत की मरम्मत करवाए विभाग

विज्ञापन
दराज कुड़ना अंजोल प्राईमरी स्कूल की ईमारत की मरम्मत करने की स्थानीय निवासियों ने गुहार लगाई।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किश्तवाड़। जिले के अंजोल कुड़ना में लोगों ने प्राइमरी स्कूल की दयनीय हालत में सुधार करने की मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से गुहार लगाई है। लोगों ने बताया यहां ना ही बच्चों के लिए सही ढंग से बैठने की जगह है और न ही पानी व बिजली की सुविधा है।
विज्ञापन

इस स्कूल में लगभग छह किलोमीटर दूर से बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं परंतु स्कूल की इमारत क्षतिग्रस्त हालत में है। बच्चों के लिए बैठने की जगह ही नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि वे एसटी यानि गुज्जर बिरादरी से संबंधित हैं, इसलिए उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। कई बार शिक्षा विभाग व जिला उपायुक्त के पास जाकर वे गुहार लगा चुके हैं। इमारत की मरम्मत के लिए ग्रांट भी सेंक्शन हो चुकी है परंतु राशि पता नहीं क्यों जारी नहीं की जा रही। उनके बच्चों का भविष्य अंधकार की ओ जा रहा है। स्कूल में लड़कियों के शौचालय की हालत भी ठीक नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें