फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रंजय रामबनी बने मेरी मित्र मंडली संस्था के नए प्रवक्ता

विज्ञापन
उधमपुर/बटोत। मेरी मित्र मंडली संस्था के रंजय रामबनी के प्रवक्ता घो​षित।
विज्ञापन
उधमपुर/बटोत। डोगरी भाषा को बढ़ावा देने वाली मेरी मित्र मंडली संस्था के प्रधान सुरजीत होश बड़साली ने सोमवार को रंजय रामबनी को मंडली कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से प्रवक्ता चुना। मंडली की पूर्व प्रवक्ता नेहा शर्मा के मंडली छोड़ देने के बाद 20 मार्च 2025 से यह पद रिक्त पड़ा था।
विज्ञापन

इस मौके पर रंजय रामबनी को कई साहित्य प्रेमियों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। मंडली प्रधान बड़साली ने कहा कि रामबनी एक ऐसा नाम है जो प्रकृति में जी रही या मर रही या मृतप्राय हर वस्तु के भावों को समझने की क्षमता रखता है। रंजय एक मिट्टी से जुड़े हुए लेखक और कवि हैं। वे इसलिए नहीं लिखते कि कुछ लिखना पड़ गया बल्कि इसलिए लिखते हैं कि उनके लिखने से किसी न किसी का कुछ भला हो सके। एक लेखक और कवि को साहित्यकार बनने के लिए जिस बात की जरूरत होती है, वो बात रंजय रामबनी में पूरी तरह विद्यमान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें