फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उखाड़ी गईं सड़कों और गलियों की मरम्मत की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। देविका परियोजना के तहत शहर में जारी सीवरेज कार्य से परेशान लोगों ने रामनगर चौक पर पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया के नेतृत्व में काली पट्टियां बांधकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जहां उन्होंने उखाड़ी गई गलियों और सड़कों की जल्द मरम्मत की मांग की वहीं, कार्य में बाहरी लोगों को काम देने में पर रोष जताया है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि देविका प्रोजेक्ट के नाम पर लूट खसूट जारी है, जिसके खिलाफ शहरवासी लामबंद होने लगे हैं। इस संबंध में बुधवार को भी सलाथिया चौक पर प्रदर्शन किया गया था। वहीं, वीरवार को दूसरे दिन रामनगर चौक पर दुकानदारों ने काली पट्टी बांध कर देविका प्रोजेक्ट पर काम कर रही कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया है। दुकानदार कोरोना महामारी के चलते पहले ही परेशान हैं, वहीं अब देविका प्रोजेक्ट के तहत जारी सीवरेज कार्य ले दिक्कतें और बढ़ा दी हैं। उनकी बूरी हालत कर दी है। नगर के बस अड्डे से लेकर कोर्ट रोर्ड और रामनगर चौक तक सड़कों को उखाड़ दिया गया है। इससे शहर में आने वाले लोगों को पैदल चलने की भी जगह नहीं मिल रही है। घटिया काम की वजह से कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
धूल और मिट्टी उड़ने से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। निर्माण कंपनी पर लगातार घटिया काम करने का आरोप लगता रहा है, लेकिन इसके बावजूद उच्च अधिकारी व सरकार संज्ञान नहीं ले रही है। पहले की उखाड़ी गई गलियाें की अभी तक मरम्मत नहीं हुई है। इसके अलावा प्रोजेक्ट में अन्य राज्यों के लोगों को काम दिया जा रहा है, जोकि चिंताजनक है। जनता के साथ हो रहे खिलवाड़ को कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शनिवार उधमपुर के दब्बड़ पार्क में प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें उधमपुर के दुकानदारों सहित आम जनता से शामिल होने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें