फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा की मजदूरी नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। मनरेगा के तहत किए काम का पारिश्रमिक नहीं मिलने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। वीरवार को पंचायत बढोल के सुरनी गांव के ग्रामीणों ने ग्रामीण विकास विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया है। वहीं, विभाग व ठेकेदार पर मिलीभगत से मजदूरों का पैसा हड़पने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि तीन माह बाद भी मेहनताना नहीं मिला है। जब वह पैसा मांगने के लिए संबंधित बीडीओ व पंचायत सदस्यों के पास जाते हैं तो उन्हें बिना पैसे दिए दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा जाता है। जबकि उनकी मजदूरी के पैसों को अन्य लोगों के फर्जी खातों में डालकर निकाला जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें