फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल में 50 प्रतिशत कटौती की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर होटल, बार एंड रेस्तरां एसोसिएशन की तरफ से शनिवार को वार्षिक सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें ईटीओ रुपाली वैध और एएसपी राजेंद्र कटोच मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में एसोसिएशन सदस्यों ने बिजली के बिल में 50 प्रतिशत कटौती की मांग की। इसके साथ ही अन्य समस्याओं को उजागर कर निदान की मांग की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में होटल, बार एंड रेस्तरां एसोसिएशन के प्रधान विक्रम सलाथिया ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान होटल, बार व रेस्तरां का काम बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। आठ माह होटल, बार व रेस्तरां पूरी तरह से बंद रहे और मालिक परेशानियों से जूझने को मजबूर रहे। सरकार की तरफ अब होटलों को खोलने की अनुमति तो मिल गई है, लेकिन उम्मीद के अनुसार काम नहीं हो रहा है। होटल, बार, रेस्टोरेंट के मालिक आज भी कई तरह की परेशानियों से जूझने को मजबूर हैं। एसोसिएशन ने सरकार व प्रशासन के सामने बिजली व पानी के बिल में 50 प्रतिशत कमी करने की मांग रखी थी। सरकार ने पानी के बिल में तो राहत प्रदान कर दी है, लेकिन बिजली के बिल में अभी तक राहत नहीं मिली है। हालांकि बिजली विभाग ने किश्तों में बिल के भुगतान का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और फायर सर्विस से एनओसी लेने की प्रकिया का काम चल रहा है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। सरकार की तरफ से पैकेज का तो एलान किया है, लेकिन जमीनी स्तर पर पैकेज का कोई लाभ नहीं मिला है। इकाई के चुनाव को लेकर एसोसिएशन के सदस्य सुभाष गुप्ता ने कहा कि अभी चुनाव करवाने के हालात नहीं है। उनकी मशवरा है कि चुनाव का आयोजन मार्च 2022 में होना चाहिए। ईटीओ रुपाली वैध ने एसोसिएशन के सदस्यों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए हर संभव प्रयास का करने को कहा।
एएसपी राजेंद्र कटोच ने कहा कि उनकी सभी होटलों के मालिकों से अपील है कि होटल में जो भी कमरा लेने के लिए आता है तो उसकी नियम के अनुसार इंट्री की जाए। इंट्री नहीं करना परेशानी पैदा कर सकता है। इससे सुरक्षा को पुख्ता करने में भी मदद मिलती है। होटल में कमरा देने से पहले पहचान पत्र भी जरूर देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें