उधमपुर। परिसीमन आयोग ने उधमपुर विधानसभा क्षेत्र को उधमपुर पूर्व व उधमपुर पश्चिम नाम से दो सीटों में विभाजित करने का प्रस्ताव देकर नई विधानसभा सीट को लेकर चल रहे विवाद को शांत कर दिया है।
उधमपुर में मजालता व पंचैरी-मोंगरी को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने की मांग की जा रही थी। इसको लेकर लगातार बयानबाजी भी चल रही थी। लेकिन, अब उधमपुर पूर्व व उधमपुर पश्चिम विस क्षेत्र बनने के प्रस्ताव के बाद विवाद शांत हो गया है। उधमपुर पश्चिम में पंचैरी और मोंगरी तहसील को शामिल किए जाने का प्रस्ताव परिसीमन आयोग ने दिया है। जबकि, मजालता को उधमपुर पश्चिम में शामिल किया गया है। इसमें रामनगर तहसील के भी दो इलाके रखे गए हैं। आयोग के अंतरिम प्रस्ताव के अनुसार अब उधमपुर में चार विधानसभा सीटें होंगी।
परिसीमन आयोग ने जब नए विधानसभा क्षेत्र बनाने का काम शुरू किया था, तो पंचैरी व मोंगरी तहसील के लोगों ने अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने की मांग की थी। वहीं, मजालता के लोगों ने भी अलग विधानसभा क्षेत्र की मांग रखी थी। तीनों तहसीलों की तरफ से अलग विस क्षेत्र न बनाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी जा रही थी।
पंचैरी-मोंगरी को पहले उधमपुर, चिनैनी और रियासी विधानसभा क्षेत्र में रखा गया था। स्थानीय लोगों को कहना था कि इसके कारण इन इलाकों का विकास नहीं हो पा रहा था। वहीं, मजालता को पहले रामनगर विधानसभा क्षेत्र में शामिल किया गया था। लेकिन, अब यह तीनों तहसीलें उधमपुर पूर्व व पश्चिम में शामिल कर दी गई हैं। इस पर अब तक किसी ने विरोध नहीं जताया है। अब यह मामला शांत होता नजर आ रहा है।
-----
उधमपुर पूर्व में रखी गई तहसीलें व इलाके
परिसीमन आयोग ने उधमपुर पूर्व मजालता, उधमपुर तहसील के संबल, बाड़यां, जिब, रैंबल, पड़ानू, बड़ोला, हरतरयान, मुत्तल, चक रकवालत, माल, बिशाल जट्टा, नगर परिषद उधमपुर, मानसर, क्रिमची, तिरछी, डबरेह, समुंदरानी, चक्खड़, स्याल जट्टा, कोटली जिज्जा, मग्योट, टोप, संगूर, सनसू, बली, मानता, लद्दा, समरोली, जखैनी, ओसु, पखलाई, ओमाला, लड्डन के कुछ इलाके रखे गए हैं। इसके साथ रामनगर तहसील के कोगड़मड़ और धनवालत को भी रखा गया है।
-----
उधमपुर पश्चिम में की तहसीलें व इलाके
उधमपुर पश्चिम में मोंगरी, पंचैरी, उधमपुर तहसील के संबल, बाड़यां, जिब, रैंबल, पड़ानू, बड़ोला, हरतरयान, मुत्तल, चक रकवालत, माल, बिशाल जट्टा, उधमपुर नगर परिषद, मानसर, क्रिमची, तिरछी, डबरेह, समुंदरानी, चक्खड़, स्याल जट्टा, कोटली जिज्जा, मग्योट, टोप, संगर और सनसू के कुछ हिस्सों को रखा गया है।
-----
चिनैनी विधानसभा क्षेत्र में रखी गई तहसीलें व इलाके
चिनैनी विधानसभा क्षेत्र में चिनैनी तहसील, लाटी तहसील के परचौड़, लाटी, रामनगर तहसील के घोरडी, नाला घोड़ियां, हरतरयान, धंधाल, उधमपुर तहसील के बली, मानता, लड्डा, समरोली, चिरड़ी, जखैनी, ओसु, पखलाई, ओमाला, लड्डन के इलाके शामिल हैं।
-----
रामनगर विधानसभा क्षेत्र की तहसीलें व इलाके
रामनगर विधानसभा क्षेत्र में बसंतगढ़, रामनगर और इसके इलाके घोरडी, नाला घोड़ियां, हरतरयान, धंधाल, कोगड़मढ़, धनवालत, लाटी तहसील के पंचौड़ और लाटी को रखा गया है।