फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 ग्राम हेरोइन के साथ दो लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो...उपमंडल छात्रू के लोधान में देशी शराब के साथ आरोपी, पुलिस ने गिरफतार किया। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के जखैनी इलाके से पुलिस ने हेरोइन के साथ दो मोटरसाइकिल सवारों को पकड़ा है। दोनों आरोपी जम्मू के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस ने जखैनी इलाके में नाका लगा कर रखा था। इस दौरान एक मोटरसाइकिल (जेके02बीयू-7299) को जांच के लिए रोका गया। इस पर दो लोग सवार थे। पुलिस को देखकर दोनों ने मोटरसाइकिल लेकर भागने का प्रयास किया। लेकिन, कुछ दूरी पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। जब उनकी तलाशी ली गई तो इनके पास से 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तस्करी के आरोप में अब्दुल गफ्फूर और बोबी कुमार दोनों निवासी सिदड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें