फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीट का नाम श्री माता वैष्णो देवी रखने पर जताया आभार

विज्ञापन
अन्य सांस्थाओं के सदस्य सहित पूर्व विधायक ने परिसीमन आयोग का ध्न्यवाद किया - फोटो : KATRA
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में रविवार को पूर्व विधायक बलदेव राज शर्मा ने प्रेसवार्ता कर विधानसभा का नाम श्री माता वैष्णो देवी रखने के प्रस्ताव के लिए परिसीमन आयोग का धन्यवाद किया। उनके साथ कटड़ा व बमाग सहित अन्य क्षेत्रों से आए संस्थाओं सदस्य और व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि कटड़ा में पुरानी मांग थी कि रियासी की इस सीट का नाम श्री माता वैष्णो देवी रखा जाए। धर्मनगरी में करोड़ों लोग माता के दर्शन करने आते हैं। साथ ही 60 से 70 हजार लोग बाहर से आकर अपनी रोजी रोटी कमाते हैं। माता की यात्रा के कारण राज्य के बहुत से लोगों का घर चल रहा है।
वार्ता में डीडीसी अध्यक्ष सर्फ सिंह नाग ने कहा कि परिसीमन आयोग के सामने रियासी, पौनी, अरनास व बमाग सहित अन्य लोगों ने अपनी मांगें रखी थीं। आयोग ने सबकी बात सुनी, और जो सही लगा, उन्होंने किया। अभी भी आसपास लगते क्षेत्र के जो लोग आना चाहते हैं उनका स्वागत है। क्योंकि, रियासी के दूरदराज के कुछ लोगों को रामबन व कुछ लोगों को उधमपुर सीट के साथ जोड़ दिया गया हैं। हालांकि, अभी इस सीट को पक्का करने में समय लगेगा।
विज्ञापन

वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष बिमल इंदु ने कहा कि रविवार को पीएमओ राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ उधमपुर में बैठक हुई थी, जिसमें बारीदारों की बात रखी ओर और कटड़ा में बन रही मल्टीपर्पज पार्किंग का काम जल्द करवाने को कहा। इस मौके पर बारीदारों के पूर्व अध्यक्ष शेर सिंह, होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कुलदीप दुबे, रियासी नपा अध्यक्ष सुदेश पुरी, कुश्ती संघ के अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, डीडीसी सदस्य, बीडीसी सदस्य, सरपंच, पंच और व्यापारी मौजूद रहे।

अन्य सांस्थाओं के सदस्य सहित पूर्व विधायक ने परिसीमन आयोग का ध्न्यवाद किया- फोटो : KATRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें