फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दिल्ली के बलवीर पहलवान ने जीता मुकाबला

Thu, 19 Jun 2025 01:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मजालता के तुनिया डंगा में हुआ 10वां विशाल कुश्ती दंगल
विज्ञापन

मजालता। धार रोड के पास लगते तुनिया डंगा में बुधवार को वार्षिक दंगल का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी माली का मुकाबला कुल 25,000 रुपये के लिए करवाया गया। मुकाबले में दिल्ली के बलवीर पहलवान ने मलेरकोटला के संदीप पहलवान को हराया।
विज्ञापन

विजेता रहे पहलवान को 15,000 रुपये और उपविजेता पहलवान को 10,000 की इनामी राशि दी गई। दूसरी माली में मुनीर जम्मू ने अनिल रियासी को हराया वही तीसरी माली के लिए विनय हिमाचल के पहलवान ने अब्दुल रज्जाक को हराया। दंगल कमेटी के सदस्यों ने इसका शुभारंभ किया। इस दंगल में स्थानीय पहलवानों समेत दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान आदि से नामी पहलवान शामिल हुए। दंगल में काफी संख्या में दर्शकों ने भाग लिया। धार सड़क किनारे दंगल में 40 कुश्तियां हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें