वीरवार को ब्लाक अंतर्गत पड़ने वाले ग्रामीण क्षेत्र गझोड़ स्थित तवी से एक बारहसिंघा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला।
पानी में पड़े इस जानवर को देखने के बाद गांव के लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। बाद में मौके पर पहुंची वाइल्ड लाइफ और वन विभाग की टीम ने बारहसिंघा के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया।
बताया जाता है कि इस जंगली जानवर को गोली लगी हुई है। बाद में उसने दम तोड़ा है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि जानवर को गोली किसी शिकारी के द्वारा मारी गई है।
मृत बारहसिंघा के शव का पोस्टमार्टम वेटरनरी डॉ. राजेश मन्हास ने किया। मौके पर आए हुए वाइल्ड लाइफ के रेंज आफिसर विजय सिंह और ब्लाक आफिसर मो. इकबाल ने बताया कि बारहसिंघा की मौत कैसे हुई है, इसके बारे में पता लगाने की पूरी कोशिश की जाएगी। इस मामले में केस भी दर्ज करवाया जाएगा।