फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू जिले के झझरकोटली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मनवाल कट्टल इलाके में शनिवार देर रात को संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने संदिग्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को अचानक सुनीता देवी की सेहत खराब हो गई, और वह उल्टियां करने लगी। जब परिजनों को पता चला तो उन्होंने तुरंत उपचार के लिए पीएचसी पहुंचाया, जहां हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल उधमपुर रेफर कर दिया। रात को महिला को उधमपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां देर रात करीब दो बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
ससुराल वालों ने इसकी सूचना महिला के मायके में दी, तो सुबह मायके वाले अस्पताल पहुंच गए और पति पर हत्या का आरोप लगाने लगे। पिता बिट्टू राम ने बताया कि करीब आठ वर्ष पहले उनकी बेटी की शादी सोहन लाल से हुई थी। शादी के कुछ वर्ष बाद ही वह बेटी से मारपीट करने लगा। उसका देवर भी उसको पीटता था। वह मायके आने पर इसके बारे में बताती थी। लेकिन वह पारिवारिक मामला कह कर टाल देते थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अचानक बेटी का बीमार होना और मौत हो जाना संदेह पैदा करता है। इसलिए, उनकी मांग है कि पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच करे, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। वहीं, जिला अस्पताल में मौजूद ससुराल वालों ने बताया कि शाम को वह मवेशियों को चराने गई थी। वापस आने पर उसका किसी बात को लेकर पति से झगड़ा हुआ, और कुछ समय बाद वह उल्टियां करने लगी। ऐसा लग रहा था जैसे सुनीता ने कोई जहरीला पदार्थ खाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद संदिग्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण के बारे में बताया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें