फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोदरा का निवासी था मृतक, घायलों का चल रहा उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/रामनगर। बसंतगढ़ तहसील की लोदरा पंचायत के नधानी टॉप इलाके में बुधवार को बिजली गिरने से मरने वाले व्यक्ति वीरवार को पहचान हो गई है। इस व्यक्ति का नाम ध्यान सिंह (35) पुत्र संसार सिंह था, जो लोदरा का रहने वाला था।
विज्ञापन

इसके साथ चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनकी पहचान जसपाल पुत्र कृष्णचंद निवासी लोदरा, तिलक राज पुत्र संसार चंद निवासी लोदरा, कुग्गी पत्नी सेफू निवासी धनु बिलावर और जावेद अली पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी बिलावर के रूप में हुई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से चारों घायलों को पीएचसी बसंतगढ़ में उपचार करने के लिए पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
उक्त सभी लोग करीब 20 दिन पहले भेड़-बकरियां चराने नधानी टॉप इलाके में गए थे। वहां बुधवार को भारी बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, और चार अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इनके साथ इनकी करीब दो सौ भेड़ और बकरियां भी मर गईं और सैकड़ों घायल भी हो गईं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक घटना की जानकारी मिलने पर फौरन बसंतगढ़ से एक पुलिस दल घटनास्थल की तरफ भेजा गया था। लेकिन, करीब छह से सात घंटे की कठिन चढ़ाई और मोबाइल नेटवर्क न होने की स्थिति में पुलिस ने प्रशासन के सहयोग से वायुसेना के हेलिकॉप्टर की सेवा ली। लेकिन, हेलिकॉप्टर पहुंचने से पहले ही पुलिस ने घायलों को घटनास्थल से निकाल लिया था, और वापस आने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें