फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक का शव नहर से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के साथ लगते विशाल कावा गांव से शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में नहर के अंदर से युवक का शव बरामद हुआ है। युवक वीरवार शाम से लापता था। परिवार के सदस्य रात से ही तलाश कर रहे थे। शाम को उनको सूचना मिली की एक शव गांव की नहर में पड़ा है। युवक की पहचान सोनू उर्फ मन्ना निवासी लड्डन के रूप में हुई है। पीड़ित परिवार ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार शाम करीब छह कुछ लोगों ने विशाला कावा गांव में नहर के अंदर एक शव देखा है। लोगों ने पहचान कर पुलिस और संबंधित परिवार को सूचित किया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में मौजूद परिवार के सदस्यों ने बताया कि वीरवार रात से ही सोनू लापता था।
वह किसी के घर में कई दिनों से काम कर रहा था, लेकिन उसको पैसे नहीं दिए जा रहे थे। वह घर के मालिक से लगातार पैसे देने की मांग कर रहा था, लेकिन वह लगातार टालते जा रहा था। जब सोनू का कुछ पता नहीं चला तो वह काम करने वाले स्थान पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह रात नौ बजे से घर के लिए निकल गया है। इसके बाद सुबह उसके घर पहुंचने का इंतजार करने लगे। कई बार उसके फोन नंबर भी मिलाया, लेकिन नंबर नहीं मिल। शाम को सूचना मिली कि उसका शव नहर के अंदर पड़ा है। उनको शक है किसी ने सोनू की हत्या की है। उसकी मौत के बाद तीन छोटे बच्चे बेसहारा हो गए हैं। पुलिस शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाएगी और उसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें