उधमपुर। शहर के नजदीक सतैनी रेलवे ट्रैक पर वीरवार को संदिग्ध हालात में 31 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमसी उधमपुर के शवगृह पहुंचाया।
पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजन के हवाले कर दिया गया। मृतक की पहचान रवि कुमार पुत्र मनोहर लाल निवासी जिब कुप्पड़ बढोला के रूप में हुई है। परिजन ने बताया कि रवि कुमार दिहाड़ी लगाने का काम करता था और रोजाना की तरह वीरवार को भी सुबह घर से काम के लिए निकला था। बाद में सतैनी रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिलने की सूचना मिली।
इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पता लगाया जा रहा है कि रवि की मौत रेल की चपेट में आने से हुई है अथवा इसका कुछ और कारण है।